भक्ति के साथ सेवा का संकल्प: अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों ने ग्रहण की प्रसादी

पंडरिया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अमरकंटक और ग्राम डोंगरिया में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए आयोजित निःशुल्क भोजन और भंडारे का समापन हुआ। इस वर्ष दोनों स्थानों पर 1.5 लाख से अधिक शिवभक्तों और कांवड़ियों को भोजन कराया गया।

विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार पांचवें वर्ष अमरकंटक के मेला मैदान स्थित डोम में 30 जुलाई से 24 अगस्त तक कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई थी। वहीं, ग्राम डोंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में पूरे सावन माह श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

भावना बोहरा ने कहा कि भगवान महादेव की भक्ति के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनसेवा और संस्कारों से जुड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि लगातार पांचवें वर्ष कांवड़ियों की सेवा का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा में शामिल होने का अवसर भी उन्हें मिला है। उन्होंने कांवड़ यात्रियों, श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और कबीरधाम जिले की जनता के सहयोग के प्रति आभार जताया।

इस सेवा कार्य में भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों ने दिन-रात जुटकर कांवड़ियों की सेवा की और उनकी जरूरतों का ध्यान रखा। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के समर्पण के लिए उनका अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!