जिला पंचायत सदस्य से मारपीट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

कवर्धा। रेगाखार क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राजकुमार मरावी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का सार्वजनिक रूप से जुलूस भी निकाला।
जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार मरावी  अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर घर वापस लौट रहे थे । इसी दौरान वाहन ओवरटेक करने की बात को लेकर उनका कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपियों ने आगे जाकर उनका वाहन रोक लिया और राजकुमार मरावी तथा उनके चालक के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की।
घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनका जुलूस भी निकाला। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने और जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!