तरणताल में छपाक के साथ चमके नन्हे सितारे, कवर्धा में तैराकी प्रतियोगिता सफल

कवर्धा | इंडोर स्टेडियम स्थित तरणताल (स्विमिंग पूल) में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में 6 से 20 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
10 वर्षीय बालक वर्ग में कृतज्ञ ने प्रथम, अथर्व ने द्वितीय और आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 10 वर्षीय बालिका वर्ग में सवीक्षा प्रथम तथा प्रिसा द्वितीय स्थान पर रहीं।
14 वर्षीय बालक वर्ग में मयंक ने प्रथम, मनन साहू ने द्वितीय और शीशम कौशिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में आराध्या गुप्ता प्रथम, रियाना फिग्राडे द्वितीय और रेचल फिग्राडे तृतीय स्थान पर रहीं।
20 वर्षीय बालक वर्ग में अहम ने प्रथम तथा सार्थक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 20 वर्षीय बालिका वर्ग में रानी को प्रथम स्थान का विजेता घोषित किया गया।
सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार चंद्राकर (डीएसपी, कबीरधाम) एवं राजेश आदिले, श्रीमती गायत्री आदिले के करकमलों से शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के तैराक राजेश निर्मलकर ने रेफरी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन तरणताल के जीवन रक्षक दल—विशाल, मिथलेश, रितेश, ओमप्रकाश, कु. शीतल—तथा मैनेजर कलेसरी आरमो की निगरानी में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!