भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के विरोध में कवर्धा विधानसभा युवा कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाई। शाम 6 बजे शहर कांग्रेस भवन से शुरू हुई यह मशाल यात्रा शहर के मुख्य मार्गों और बाजार चौक से होते हुए सिग्नल चौक पर समाप्त हुई। मशालों की रोशनी और इंकलाबी नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
“लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार” – वाल्मिकी वर्मा
मशाल यात्रा का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा:
“नई दिल्ली के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना कोई अपराध नहीं है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि सरकार विपक्ष की आवाज से डर गई है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि शांतिपूर्ण प्रदर्शन से नहीं, बल्कि सरकार की अव्यवस्थाओं से खराब हो रही है।”
नाकामियों को छिपाने का प्रयास: अश्वनी वर्मा
युवा कांग्रेस समन्वयक अश्वनी वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए दमनकारी नीतियों का सहारा ले रही है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, युवा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
इस विशाल मशाल जुलूस में जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
प्रमुख पदाधिकारी: गोपाल चंद्रवंशी (जिला महामंत्री), नारायणी तोंडरे (महिला शहर अध्यक्ष), अकाश केशरवानी (प्रदेश सचिव), हेमंत ठाकुर (शहर अध्यक्ष), रामगोपाल वर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष बोड़ला)।
जनप्रतिनिधि: नेमीचंद पटेल व पवन चंद्रवंशी (जनपद सदस्य)।
अन्य सक्रिय सदस्य: वकील जुगेश चंद्रवंशी, सुधांशु बघेल, धनराज वर्मा, जितेंद्र लहरे, माधवेश चंद्रवंशी, ब्रिजेश कौशिक, आनंद चंद्रवंशी, अमन वर्मा, लुकेश वर्मा, रोहित चंद्रवंशी और भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता।




