विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में भैंसाओदार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योग कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम भैंसाओदार (तहसील कुई-कुकदूर) में विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में “स्वस्थ आयु के लिए योग” विषय पर भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनांचल क्षेत्र सहित पंडरिया विधानसभा के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण इंडिया गॉट टैलेंट विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब टीम रही, जिसने अपने शानदार मल्लखंब प्रदर्शन से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टीम की प्रस्तुति ने भारतीय योग और पारंपरिक खेल संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत रूप से प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि योग आज केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रयासों से भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

विधायक ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है तथा 20 से अधिक प्रकार की जांचें नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवाएं चौबीसों घंटे लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!