रोटी के विवाद ने छीनी जिंदगी: पोते ने टांगिया से दादी की हत्या, गांव में पसरा मातम

कवर्धा/कबीरधाम।
जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोको से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। रोटी मांगने को लेकर हुए झगड़े में पोते ने अपनी ही 80 वर्षीय दादी पर टांगिया से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतिका की पहचान बुधन बाई पात्रे (80 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र पात्रे (30 वर्ष), पिता लखन पात्रे, घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने दादी से रोटी मांगी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर टांगिया से वार कर दिया।
हमले की गंभीरता इतनी अधिक थी कि वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे, जिससे घर में कोई बचाव करने वाला नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!