युवा संसद कार्यक्रम 2026 का सफल आयोजन सम्पन्न, युवाओं ने बेबाकी से अपनी बात सदन में रखी

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा शासकीय महाविद्यालय सहसपुर लोहारा माय भारत ,एन.एस.एस के संयुक्त तत्वावधान में “विकसित भारत एक दिवसीय युवा संसद कार्यक्रम 2026” का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक दायित्वों एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद श्री संतोष पाण्डेय वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा संसद जैसे मंच युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने, अपने विचार अभिव्यक्त करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रमुख अतिथि राजेंद्र चंद्रवंशी (जिला अध्यक्ष, भाजपा) ने “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की महत्ता एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” रहा, जिस पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रथम सत्र में सदन की कार्यवाही में स्पीकर की भूमिका चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी (अध्यक्ष, नगर पालिका) ने प्रभावशाली ढंग से निभाई। प्रतिभागियों ने संसद की कार्यवाही का अनुकरण करते हुए पक्ष एवं विपक्ष के रूप में तार्किक एवं प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए।
द्वितीय सत्र में स्पीकर की भूमिका श्री अशोक चंद्रवंशी ने निभाई और लोकसभा सदन की कार्यवाही को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।


प्राचार्य डॉ. के. एस. परिहार ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।
लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कर कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभागियों का जिला स्तर पर चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों में गजेंद्र भारती, पंकज ध्रुव, दिलेश वर्मा, दानेश्वर पटेल, इंद्राणी साहू, क्षमा चंद्रवंशी, योगिता, ऐश्वर्या, यामिनी कौशिक एवं रूपेश पटेल शामिल हैं। जिसमे से पांच प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम में योगेश साहू (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति, कॉलेज लोहारा) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।कार्यक्रम में डॉ. ऋचा मिश्रा (प्राचार्य, पीजी कॉलेज), जिनेद्र दीवान समन्वयक एनएसएस हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, जिला कार्यक्रम अधिकारी माय भारत सौरभ निषाद, असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप सोनकर , मोना बर्मन
निर्णायक समिति में उमेश पाठक, तेज सिंह चंद्रवंशी, गजराज सिंह, सौरभ श्रीवास्तव एवं अब्दुल वहीद खान उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!