Bhavna Bohra ने विधानसभा में उठाई जोरदार आवाज गो-वंश संरक्षण पर करोड़ों का प्रावधान, सांस्कृतिक आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने गो-वंश संरक्षण, गौशालाओं की व्यवस्था और सांस्कृतिक आयोजनों में स्थानीय कलाकारों की भागीदारी का मुद्दा मजबूती से उठाया। सवाल सीधे थे, जवाब स्पष्ट और आंकड़े ठोस।
🐄 प्रदेश में 189 गौशालाएं संचालित
आदिम जाति विकास मंत्री Ramvichar Netam ने लिखित उत्तर में बताया कि
135 पंजीकृत और 54 अपंजीकृत, कुल 189 गौशालाएं संचालित हैं।
वर्ष 2024-25 में पंजीकृत गौशालाओं को ₹1922 लाख अनुदान।
आदर्श गौधाम एवं गोकुल ग्राम (जिला बेमेतरा) हेतु ₹29.75 लाख स्वीकृत।
प्रति संस्था अधिकतम ₹25 लाख वार्षिक अनुदान का प्रावधान।
🐂 नस्ल सुधार और संवर्धन पर करोड़ों खर्च
पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम: ₹3.35 करोड़ से अधिक
100% अनुदान पर सांड वितरण योजना: ₹80.50 लाख
उन्नत मादा वत्सपालन योजना: ₹249.90 लाख
निराश्रित गो-वंश की पहचान के लिए रेडियम पट्टी और संरक्षण हेतु गौधाम योजना लागू।


🎭 2662 सांस्कृतिक कार्यक्रम, करोड़ों का व्यय
पर्यटन मंत्री Rajesh Agrawal ने बताया कि 2024-25 में:
विभागीय कार्यक्रम: 2662
जिला स्तर कार्यक्रम: 52
अशासकीय संस्थाओं द्वारा: 504
कुल व्यय:
₹14.76 करोड़
₹3.78 करोड़
₹9.87 करोड़
विभागीय आयोजनों में 100% स्थानीय कलाकारों को अवसर।
जिला व अन्य आयोजनों में 45% राशि स्थानीय कलाकारों के लिए अनिवार्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!