कबीरधाम पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी वीरु साहू को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 534/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी ने 1 और 4 नवंबर 2025 को कवर्धा स्थित होटल दक्ष पैलेस में युवती को ले जाकर गलत कृत्य किया और बाद में शादी से इंकार कर संपर्क तोड़ दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस व FSL टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और होटल का गेस्ट रजिस्टर जप्त किया।
कबीरधाम पुलिस ने आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जा रही है और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारकवर्धा के एक होटल ले जाकर युवती से किया था दो बार दुष्कर्म


