भावना बोहरा की साइंस पाठशाला से पंडरिया के विद्यार्थियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, ड्रोन, रोबोटिक्स, AI, 3D प्रिंटिंग और आधुनिक तकनीकों के प्रैक्टिकल अनुभव से बच्चों में विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच, विधायक भावना बोहरा ने कार्यशाला का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से किया आत्मीय संवाद और बढ़ाया उत्साह

विधायक भावना बोहरा ने कार्यशाला में छात्र-छात्राओं से किया संवाद, बढ़ाया उत्साह

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, पंडरिया में आयोजित ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ की कार्यशाला का विधायक भावना बोहरा ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर विज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा, रुचि और भविष्य के सपनों को जाना। विधायक ने बच्चों की उत्सुकता का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें लगातार सीखने और बड़े लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया।

आधुनिक तकनीक का प्रैक्टिकल अनुभव
‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के शासकीय एवं सरस्वती शिशु मंदिरों के विद्यार्थियों को AI, रोबोटिक्स, ड्रोन, एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी, 3D प्रिंटिंग, STEM, IoT और AR/VR जैसी आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराया जा रहा है। बस के माध्यम से संचालित इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी शिक्षा के बीच तकनीकी अंतर को कम करना तथा बच्चों को प्रयोग और नवाचार का व्यावहारिक अनुभव देना है। योजना के तहत प्रतिवर्ष करीब 5 हजार विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा और सपनों की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही मार्गदर्शन, आधुनिक शिक्षा और अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि कोई बच्चा इसलिए छोटा सपना न देखे कि वह सरकारी स्कूल में पढ़ता है या उसके पास संसाधनों की कमी है।

उन्होंने बताया कि बेटियों की शिक्षा को सुगम बनाने के लिए 10 निःशुल्क बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे 1500 से अधिक बेटियों को लाभ मिल रहा है। वहीं ‘लक्ष्य’ निःशुल्क कोचिंग सेंटर के माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिल रहा है।

विधायक ने कहा कि साइंस पाठशाला का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें प्रयोग, तकनीक और नवाचार के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!