पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से 4 करोड़ 2 लाख 88 हजार रुपये से अधिक के विभिन्न अधोसंरचना एवं विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इससे ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार होगा और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
इस राशि में विधायक निधि से 1.48 करोड़ रुपये, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से 1.30 करोड़ रुपये तथा मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 1.24 करोड़ रुपये शामिल हैं। इन कार्यों के अंतर्गत सीसी सड़क, नाली, पुलिया, मंच निर्माण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
विधायक बोहरा ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में क्षेत्र निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से गांवों में जलभराव की समस्या कम होगी और आवागमन आसान होगा।
🚧 तेजी से बढ़ रहा इंफ्रास्ट्रक्चर
लगभग 500 किमी सड़क निर्माण कार्य जारी
200 किमी अतिरिक्त सड़क को बजट में मंजूरी
300 करोड़ से अधिक की सिंचाई व पेयजल परियोजनाएं
सुतियापाट नहर विस्तार हेतु 78 करोड़ स्वीकृत

🌾 ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र को विशेष लाभ
100 किमी से अधिक सड़कों का निर्माण
3500 पीएम आवास स्वीकृत
11 गांवों तक बिजली पहुंची
पेयजल हेतु टैंकर सुविधा
400 से अधिक आदिवासी परिवारों की घर वापसी
🏙️ नगरीय क्षेत्रों में भी विकास
पंडरिया व पांडातराई में बायपास निर्माण
हरिनाला पुल, मिनी स्टेडियम, नालंदा लाइब्रेरी स्वीकृत
नए महाविद्यालय व स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन


