भावना बोहरा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के चौथे दिन पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के अहम मुद्दों को जोरदार तरीके से सदन में उठाया। उन्होंने सड़क नवीनीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी जैसे विषयों पर सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा।
🛣️ 51 सड़कों के नवीनीकरण की मांग, 10 वर्षों से नहीं मिली स्वीकृति
विजय शर्मा से प्रश्न करते हुए विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत दिसंबर 2023 से जनवरी 2026 तक स्वीकृत सड़कों की जानकारी मांगी। जवाब में बताया गया कि:
- 28 नई सड़कों को स्वीकृति मिली
- 9 सड़कों का निर्माण पूर्ण
- 17 निर्माणाधीन
- 1 अप्रारंभ
- पुरानी सड़कों के नवीनीकरण हेतु एक भी स्वीकृति नहीं
इस पर भावना बोहरा ने सदन को अवगत कराया कि पिछले 10 वर्षों से एक भी सड़क के नवीनीकरण की स्वीकृति नहीं मिली है, जबकि 45 सड़कें अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। उन्होंने बकेला-खाम्ही, खैरावार-बोड़तरा, देवसरा-गोरखपुरकला सहित कुल 51 सड़कों के शीघ्र नवीनीकरण की मांग की।
उन्होंने यह भी बताया कि बांगर मुख्य मार्ग से कोटनापानी सोलापारा तक ₹138.61 लाख की स्वीकृति को बाद में निरस्त कर दिया गया, जिसे उप मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान में लेने की बात कही।

🏠 प्रधानमंत्री आवास योजना में 93.59% पूर्णता, 2,235 आवास निर्माणाधीन
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पंडरिया क्षेत्र में:
- 32,614 आवास पूर्ण
- 2,235 निर्माणाधीन
- 93.59% पूर्णता प्रतिशत
हालांकि शहरी क्षेत्र में योजना की जानकारी निरंक बताई गई। सरकार ने स्पष्ट किया कि आवास निर्माण हितग्राही स्वयं कराते हैं, इसलिए निश्चित समयसीमा तय नहीं की जा सकती।
🏥 आयुष्मान भारत योजना में शिकायतों पर कार्रवाई, 1 प्रकरण जांच में
आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रोत्साहन राशि भुगतान में विलंब/असमानता पर विधायक ने सवाल उठाया।
श्याम बिहारी जायसवाल ने लिखित उत्तर में बताया कि वर्तमान में कोई विलंब की स्थिति नहीं है, पर पूर्व में प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई की गई है:
- 1142 प्रकरणों को पुनः नियमानुसार वितरण हेतु भेजा गया
- संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी
- 1 प्रकरण की जांच जारी
👨⚕️ जिला अस्पताल में 30 पद रिक्त, 1151 मरीज रेफर
जिला अस्पताल कवर्धा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पर भी भावना बोहरा ने चिंता जताई। जवाब में बताया गया:
- कबीरधाम जिले में 30 पद रिक्त
- भर्ती प्रक्रिया जारी, पर समयसीमा तय नहीं
- जनवरी 2024 से जनवरी 2026 तक 1151 मरीज उच्च चिकित्सा हेतु रेफर
🔎 जनहित के मुद्दों पर आक्रामक रुख
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं में विलंब से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने 51 जर्जर सड़कों के नवीनीकरण, चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति और योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन की मांग करते हुए कहा कि पंडरिया की जनता के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा।
पंडरिया की आवाज बनकर विधायक ने सदन में जो मुद्दे उठाए, उससे स्पष्ट है कि वे क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध हैं।


