नवरात्रि में पतंजलि योग समिति का नौ दिवसीय गायत्री महामंत्र अनुष्ठान संपन्न नौ दिनों तक मंत्र जाप, ध्यान और साधना से भक्तिमय हुआ कवर्धा विश्व शांति, मानव कल्याण और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का लिया संकल्प

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पतंजलि योग समिति, कवर्धा द्वारा नौ दिवसीय गायत्री महामंत्र अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। नौ दिनों तक चले इस आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में योग साधक-साधिकाओं ने सामूहिक मंत्र जाप, ध्यान एवं साधना में भाग लिया। अनुष्ठान के माध्यम से विश्व शांति, मानव कल्याण, सुख-समृद्धि और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संचार की कामना की गई।

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एवं यज्ञाचार्य श्री सुरेश चंद्रवंशी ने गायत्री महामंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित मंत्र जाप और ध्यान से मन की एकाग्रता, मानसिक शांति तथा सकारात्मक विचारों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव जी महाराज की प्रेरणा से योग, प्राणायाम और आध्यात्मिक साधना को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पतंजलि प्रांत प्रभारी किसान सेवा समिति के श्री गणेश तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। मुख्य यजमान के रूप में डॉ. सियाराम साहू एवं श्री मन्नू चंदेल उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री राकेश साहू, श्री शशि राजपूत, श्री प्रभाकर शुक्ला, भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक श्री अजय चंद्रवंशी, श्री रोहित जायसवाल, महिला पतंजलि की श्रीमती उमा चंद्रवंशी एवं श्रीमती विनिता चंद्रवंशी सहित अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और योग साधक-साधिकाओं ने सहभागिता की।

अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर उपस्थित जनों ने समाज में सद्भाव, संस्कार, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का संकल्प लिया। नौ दिवसीय आयोजन ने भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं, योग और ध्यान के महत्व का संदेश देते हुए लोगों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!