40 करोड़ से अधिक की एफआरपी राशि का 15 जुलाई तक शत-प्रतिशत भुगतान, विधायक बोहरा बोलीं—किसान मजबूत होंगे तो गांव और प्रदेश होगा समृद्ध
पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में किसानों, कृषि और सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के बीच लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसानों को रियायती दर पर शक्कर का वितरण करने के साथ बड़ी संख्या में नए किसान सदस्यों को सहकारी व्यवस्था से जोड़ा गया।
कार्यक्रम में कुल 229 गांवों के 14,853 किसानों को रियायती दर पर 50-50 किलो शक्कर का वितरण किया गया। वहीं 2,946 नए किसान सदस्यों को शेयर का वितरण एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। नए सदस्यों को बधाई देते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को जोड़ना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
गन्ना किसान ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसान ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। किसानों की मेहनत का उन्हें उचित लाभ मिले और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो, इसके लिए सहकारी शक्कर कारखाने को मजबूत करना और किसानों को प्रोत्साहित करना प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों का उद्देश्य केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करना नहीं है, बल्कि कृषि को अधिक लाभकारी बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करना है। किसानों को उनके गन्ने का पूर्ण भुगतान मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।
40 करोड़ से अधिक की एफआरपी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान
विधायक भावना बोहरा ने कार्यक्रम में बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया में इस वर्ष किसानों को 40 करोड़ रुपये से अधिक की एफआरपी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान 15 जुलाई तक कर दिया गया। उनके अनुसार, पिछले पांच वर्षों की तुलना में यह भुगतान सबसे तेज गति से किया गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर भुगतान मिलना उनकी आर्थिक मजबूती के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। किसानों की मेहनत का सम्मान तभी सार्थक होगा, जब उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान प्राप्त हो।
सहकारिता से अधिक किसानों को जोड़ने पर जोर
भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ने की दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। नए किसान सदस्यों को शेयर एवं प्रमाण पत्र का वितरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि किसान केवल कृषि उत्पादन का आधार नहीं हैं, बल्कि पंडरिया विधानसभा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समृद्धि की सबसे मजबूत नींव हैं। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने से गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे प्रदेश के विकास पर पड़ेगा।
किसान मजबूत होंगे तो गांव और प्रदेश समृद्ध होगा
विधायक बोहरा ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा है कि किसानों को उनके परिश्रम का पूरा सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा, तभी गांव मजबूत होंगे और गांव मजबूत होंगे तो प्रदेश भी समृद्ध बनेगा।
उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में किसान संघ के उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्रवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष नन्दनी साहू, जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी घृतलहरे, मंडल अध्यक्ष रविश ठाकुर, प्रदीप गोस्वामी, फलीत साहू, बाल मुकुन्द चन्द्रवंशी, बालाराम चन्द्रवंशी, सुरेश दुबे, द्वारिका चन्द्रवंशी, शिवनाथ वर्मा, शिवकुमार चन्द्रवंशी, कल्याण सिंह, ओम यदु, डीसी चन्द्रवशी, मनोज ठाकुर, भागीरथी साहू, कृष्णा चन्द्राकर, विकास पाण्डेय, यशपाल छाबड़ा, रोशन जैन, रमेश गुप्ता, राम कुमार चंद्राकर, अश्वनी यदु, राजकुमार नेताम, भानेश्वर जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, शक्कर कारखाना के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों और नए शेयरधारक सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का निर्माण सहकारिता और किसान एकजुटता के प्रतीक के रूप में क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।




