कुआँमालगी गांव के जंगल में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस को देखते ही कई आरोपी फरार

कवर्धा। कबीरधाम जिले के थाना कुंडा अंतर्गत दामापुर चौकी पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुआँमालगी गांव के जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि पुलिस की भनक लगते ही कई अन्य जुआरी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और नगदी रकम बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुए के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!