कवर्धा में सनसनी: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में हड़कंप

कवर्धा। जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव में एक प्रेमी जोड़े ने अपने ही मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।
मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन करीब चार साल पहले सामाजिक बंधनों को तोड़कर घर से भाग गए थे और एक-दूसरे के साथ रहने लगे थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पिछले कुछ समय से साथ रह रहे थे, लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें यह खौफनाक कदम उठाना पड़ा—यह अब भी रहस्य बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!