अरबों के प्रचार खर्च पर बवाल, 3.32 करोड़ ‘नेशनल हेराल्ड’ को – भावना बोहरा का तीखा सवाल

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान प्रचार-प्रसार पर हुए भारी खर्च को लेकर तीखा सवाल उठाया। उन्होंने खुलासा किया कि 2021-22 से 2023-24 के बीच नेशनल हेराल्ड को कुल 3 करोड़ 32 लाख रुपए विज्ञापन के रूप में दिए गए।
बोहरा ने सरकार से आउटडोर, LED, रेलवे, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर किए गए सैकड़ों करोड़ रुपए के खर्च का पूरा ब्यौरा मांगा। जवाब में सामने आया कि हर साल प्रचार बजट में भारी बढ़ोतरी हुई, खासकर 2023-24 में रिकॉर्ड खर्च किया गया।
👉 बोहरा ने आरोप लगाया कि
“राजनीतिक विचारधारा से जुड़े प्रकाशनों को जनता के पैसे से लाभ पहुंचाया गया।”
⚡ जनता से जुड़े मुद्दे भी उठाए
सिर्फ आरोप ही नहीं, बोहरा ने अपने क्षेत्र की ज़रूरतों को भी जोरदार तरीके से रखा:
🚰 पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की मांग
⚡ नए बिजली सब-स्टेशन की स्थापना
🎓 नए सरकारी कॉलेज की स्वीकृति
🛒 साप्ताहिक हाट-बाजार में सुविधाओं का मुद्दा

📍 विकास कार्यों की प्रमुख मांग
नदियों पर एनीकट, स्टॉपडेम और प्रोटेक्शन वर्क
गांवों में 33/11 KV और 132 KV बिजली उपकेंद्र
किसानों के लिए बेहतर जल प्रबंधन
🏗️ क्या मिला जवाब?
4 गांवों में नए बिजली उपकेंद्र स्वीकृत
कॉलेज प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग में लंबित
हाट-बाजारों में बुनियादी सुविधाएं “प्रावधान अनुसार” बताई गईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!