पंडरिया नगर में सनसनीखेज हत्या, वारदात के बाद नाबालिग आरोपी खुद पहुंचा थाने

पंडरिया नगर से बड़ी खबर सामने आई है। नगर पालिका कार्यालय के पीछे पुराने हॉस्पिटल परिसर के पास 23 वर्षीय युवक कुणाल पुंशेरे, निवासी घोघरा पारा, पंडरिया, की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात करीब 8 से 9 बजे के बीच युवक की हत्या की गई। सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तत्काल पंडरिया अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
इस हत्याकांड में उस समय चौंकाने वाला मोड़ आया जब वारदात के बाद एक नाबालिग युवक स्वयं पंडरिया थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसी ने कुणाल की हत्या की है। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने युवक को पुराने हॉस्पिटल के पीछे छोड़ दिया था और उसे यह जानकारी नहीं थी कि वह जीवित है या मृत।
आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान, उम्र और हत्या के कारणों को लेकर गहन जांच कर रही है।
घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। वही इस मामले को लेकर मृतक के परिजन और समाजिक लोग पंडरिया थाने पहुंचकर थाने का घिराव कर इस हत्याकांड की जांच और इनसे जुड़े हुए अन्य की जांच कर गिरफ्तारी की मांग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!