पंडरिया में विकास के दो सुनहरे वर्ष पूर्ण सेवा, संवेदना, सशक्तिकरण और सतत विकास की मिसाल बनी पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा ने जनता के विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर पंडरिया विधानसभा ने भी विकास और सुशासन की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा ने इस अवसर पर जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जनता की सेवा, सुरक्षा, सम्मान और क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरा संकल्प और लक्ष्य है।”

➡️ दो वर्षों में पंडरिया का अभूतपूर्व विकास

छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव में मिले स्पष्ट जनादेश के बाद प्रदेश और पंडरिया, दोनों ने तीव्र विकास की राह पकड़ी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्र सरकार के सहयोग से पंडरिया में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, अधोसंरचना, सिंचाई व जनसुविधाओं का बड़ा विस्तार हुआ है।

विधायक बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य में महतारी वंदन योजना, किसानों से 3100 रुपये क्विंटल धान खरीदी, युवाओं के लिए रोजगार अवसर, स्वास्थ्य-शिक्षा में सुधार व नक्सल उन्मूलन जैसे बड़े कदमों ने छत्तीसगढ़ को नई दिशा दी है।

➡️ पंडरिया में 400 करोड़ से अधिक के विकास कार्य

इन दो वर्षों में पंडरिया विधानसभा को 400 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली, जिनमें शामिल हैं—

  • पक्की सड़कों का जाल
  • स्वच्छ पेयजल और बिजली व्यवस्था
  • तालाब, चौक-चौराहों का उन्नयन
  • खेल मैदान, उद्यान और पुल-पुलिया निर्माण
  • आदिवासी क्षेत्रों में आवास, सड़क, जल व बिजली आपूर्ति
  • स्कूलों का उन्नयन व जनसुविधाओं का विस्तार

➡️ ‘भावना दीदी की गारंटी’— पूरा हो रहा जनता का सपना

  • 8 निःशुल्क छात्रा बसें— महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए
  • 8 निःशुल्क एम्बुलेंस और मोबाइल हेल्थ पैथ लैब— 40,000+ लोगों को लाभ
  • ‘लक्ष्य’ निःशुल्क कोचिंग— 250+ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा तैयारी
  • उप तहसील कार्यालय— रणवीरपुर और पांडातराई में
  • 3342+ PM जनमन आवास (कुई-कुकदुर क्षेत्र)
  • 14088 आवास स्वीकृत— पंडरिया विधानसभा के लिए

पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 22 सड़कों के डामरीकरण के लिए 58 करोड़ रुपये मिले हैं।

➡️ प्रमुख परियोजनाएँ— जनता की पुरानी मांगें हुई पूरी

  • हरिनाला पुल निर्माण पूर्ण
  • सुतियापाट नहर विस्तारीकरण प्रगति पर
  • पंडरिया व पांडातराई बाईपास निर्माण जारी
  • NH-130A पंडरिया मार्ग मरम्मत के लिए 20 करोड़ स्वीकृत— टेंडर जारी
  • 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण स्वीकृत
  • बिसेसरा से पंडरिया 4-लेन सड़क— प्रक्रियाधीन
  • 100 करोड़+ सिंचाई परियोजनाएँ, बकेला के पास हाफ नदी बैराज
  • 100 करोड़+ पुल-पुलिया निर्माण

➡️ विधायक भावना बोहरा का संदेश

“पंडरिया की जनता ने मुझे जो स्नेह और विश्वास दिया है, वह मेरे लिए प्रेरणा है। मैं promise नहीं, परिणाम लेकर आई हूँ। पंडरिया को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और समृद्ध बनाना ही मेरा संकल्प है और मैं इसी राह पर निरंतर कार्य करती रहूँगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!