प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पूरे देशभर में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने एक अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में लगभग 70 से अधिक ऐसे आदिवासी परिवारों की घर वापसी करवाई, जिन्होंने पूर्व में विभिन्न कारणों से अपना मूल धर्म छोड़ दिया था।
सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में न सिर्फ इन परिवारों का आत्मीय स्वागत किया गया, बल्कि स्वयं विधायक भावना बोहरा ने उनके पैर पखारकर भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की मिसाल पेश की। उन्होंने सभी परिवारों को सम्मानपूर्वक उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भावना बोहरा ने अपने संबोधन में कहा, सेवा केवल कर्म नहीं, एक संस्कार है। आज इन परिवारों का फिर से अपनी जड़ों से जुड़ना, हमारे सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत करता है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज का हर वर्ग साथ मिलकर आगे बढ़े, यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है और उसी सपने को सेवा दिवस के माध्यम से साकार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विधायक के इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।
Your Attractive Heading
L





