महाशिवरात्रि पर कामठी बना शिवमय धाम, विधायक भावना बोहरा संग 700 से अधिक जोड़ों ने किया 151 शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंडरिया विधानसभा अंतर्गत वनांचल ग्राम कामठी में आस्था, संस्कृति और जनकल्याण का भव्य संगम देखने को मिला। विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में 700 से अधिक विवाहित जोड़ों एवं श्रद्धालुओं ने 151 पार्थिव शिवलिंगों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक कर “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।
इस आध्यात्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। ग्राम नेऊर और दमगढ़ के आदिवासी परिवारों ने भी सहभागिता की। आयोजन स्थल पर 10,000 से अधिक भक्तों के लिए भंडारा एवं महाप्रसादी की व्यवस्था की गई, जहाँ विधायक ने स्वयं प्रसाद वितरण किया।
भजन गायक अनुराग शर्मा की भक्तिमय प्रस्तुति ने माहौल को और अधिक दिव्य बना दिया। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा कामठी गांव गूंज उठा।


इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने पंडरिया विधानसभा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को सहेजने एवं आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 151 शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक क्षेत्र की समृद्धि, सामाजिक एकता और जनकल्याण का प्रतीक है। इस आयोजन ने युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों को एक मंच पर लाकर सामाजिक समरसता को नई मजबूती दी।
कामठी में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम न केवल आस्था का उत्सव बना, बल्कि समृद्ध पंडरिया के संकल्प को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला ऐतिहासिक आयोजन भी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!