पंडरिया में 64 आदिवासी परिवारों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया सम्मान

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जनजातीय समाज की सांस्कृतिक चेतना को मजबूती देते हुए 64 आदिवासी परिवारों ने अपने मूल धर्म में स्वेच्छा से घर वापसी की। ग्राम दमगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में विधायक भावना बोहरा ने परंपरागत रूप से उनके पैर पखारकर स्वागत किया, जो सामाजिक सौहार्द और सम्मान की मिसाल बना।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने हेतु विधायक निधि से 2 बाइक एम्बुलेंस का शुभारंभ किया। इन एम्बुलेंसों से छीरपानी, कुई-कुकदुर सहित दर्जनों दूरस्थ और दुर्गम गांवों को लाभ मिलेगा, जिससे आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा और अस्पताल तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित होगी।
विकास और विश्वास से लौटी सांस्कृतिक पहचान विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों, विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विस्तार से प्रेरित होकर आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर पुनः लौट रहा है। इससे पूर्व भी नेऊर क्षेत्र से 115 तथा कुई-कुकदुर क्षेत्र से 70 आदिवासी नागरिकों ने घर वापसी की थी। इन पहलों से जनजातीय समाज में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।
“घर वापसी दबाव नहीं, स्वाभिमान का निर्णय” — भावना बोहरा


विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी समाज भारत की प्राचीन संस्कृति का संवाहक है। प्रकृति-पूजा, लोकदेवता और सामुदायिक जीवनशैली हमारी सनातन परंपरा का हिस्सा है। कुछ लोग प्रलोभन देकर आदिवासी समाज को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन अब समाज अपनी अस्मिता और विरासत को पहचान रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि घर वापसी किसी दबाव का परिणाम नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक पहचान को पुनः स्वीकार करने का स्वैच्छिक निर्णय है।
वनांचल में विकास की नई रफ्तार
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पीएम जनमन योजना के तहत वनांचल क्षेत्रों में पक्की सड़कें, आवास, बिजली, पेयजल और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। पंडरिया विधानसभा में 3000 से अधिक पीएम आवास, 100 किमी से अधिक पक्की सड़कें और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।
वरिष्ठ नेताओं ने की सराहना
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम मर्सकोले सहित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने विधायक भावना बोहरा के प्रयासों की सराहना की। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाज प्रमुख, आदिवासी प्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!