भाजयुमो ने सनातन विरोधी बयान के विरोध में भूपेश बघेल व टीएस सिंहदेव का फूंका पुतला

कवर्धा।28 दिसंबर
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा सनातन धर्म एवं धर्मगुरु पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के विरोध में दिए गए बयानों के खिलाफ रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशन एवं जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय कवर्धा के सिग्नल चौक पर दोनों नेताओं का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि सनातन धर्म “सर्वे भवन्तु सुखिनः” और “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना के साथ संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाता है। ऐसे विराट और सर्वसमावेशी सनातन धर्म के विरुद्ध अनुचित टिप्पणी करने वालों को सनातन धर्मप्रेमी कभी क्षमा नहीं करेंगे।
जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं टीएस सिंहदेव सहित कई कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगातार सनातन धर्म का विरोध किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का विरोध करना कांग्रेस की उसी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रामसेतु को काल्पनिक बताना, भगवान राम को काल्पनिक कहना और राम मंदिर निर्माण के बाद भी दर्शन न करना कांग्रेस की सनातन विरोधी सोच का प्रमाण है। कांग्रेस हमेशा से सनातन धर्म को नीचा दिखाने और अपमानित करने का कार्य करती रही है।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति के अनुरूप उसके नेताओं द्वारा पूज्य साधु-संतों और सनातन संस्कृति के विरुद्ध अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीराम साहू (जिला अध्यक्ष भाजयुमो), पीयूष ठाकुर (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो), सचिन गुप्ता (जिला महामंत्री), तुकेश चंद्रवंशी, अजय ठाकुर, मिथलेश बंजारे, नीतिश चंद्रवंशी, सौरभ सिंह, अरविंद वर्मा, रामचरण साहू, मीनू साहू, दुर्गेश दुबे, अश्वन साहू, अमित चंद्रवंशी, दीपक ठाकुर, राकेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र घृतलहरे, लोकचंद साहू, सुनील दोषी, उमंग पांडे, राजेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्रवंशी, दिलीप घृतलहरे, दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!