राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में अशोका पब्लिक के दो युवा सितारों की धमाकेदार एंट्री

दुर्गेश और अक्ष ने चमकाया कवर्धा का नाम, बने 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रतिभागी

शहर के प्रतिष्ठित अशोका पब्लिक विद्यालय ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यालय के दो होनहार कराते खिलाड़ी दुर्गेश खुसरे और अक्ष देशलहरे का चयन 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा कराते (बालक/बालिका 14 वर्ष) प्रतियोगिता, इंदौर (मध्यप्रदेश) के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है।

दुर्गेश और अक्ष ने कठिन परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर जिला स्तर से आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय मंच पर जगह बनाई है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि पूरे कवर्धा जिले के लिए भी सम्मान की बात है।

विद्यालय के संचालक पवन देवांगन, प्राचार्य एस.एल. नापित, एडमिन लोकनाथ देवांगन, सागर नामदेव, कोच मनीष निषाद, राजा जोशी, मीरा साहू, शैलेन्द्र वर्मा सहित सभी शिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। सभी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन और विद्यालय की उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम है।

अशोका पब्लिक विद्यालय लगातार विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ–साथ खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता ने छात्रों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!