नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा, त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को मिला न्याय

थाना सिटी कोतवाली, कवर्धा क्षेत्र में एक नाबालिक बालिका ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई कि एक आरोपी द्वारा उसके फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वर्ष 2024 से लगातार दुष्कर्म किया जा रहा था। साथ ही 19 नवंबर 2025 को आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एवं उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में निरीक्षक योगेश कश्यप के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर उप निरीक्षक श्रीमती शालिनी वर्मा द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 517/2025 धारा
64(2)(M), 65(1), 115(2), 351(3) BNSS एवं
धारा 4(2), 6 POCSO Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि महज कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय में ज्यूडिशल रिमांड हेतु पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक योगेश कश्यप, उप निरीक्षक शालिनी वर्मा तथा सिटी कोतवाली की संपूर्ण टीम का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिकों से जुड़े गंभीर अपराधों पर कठोर एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी, और पीड़ितों को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!