कवर्धा। जिला पुलिस कबीरधाम के तत्वावधान में “राष्ट्रसेवा में शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में” एवं “राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका” विषय पर वाद–विवाद, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल, सिग्नल चौक कवर्धा में गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 को किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन का संचालन रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह एवं यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक श्री अजयकांत तिवारी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीद पुलिस कर्मियों की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना, कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका के प्रति समझ विकसित करना था।

प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता परिणाम:
磊 प्रथम स्थान: कुमारी अद्विआ साहू, कक्षा 9वीं, कचहरीपारा
賂 द्वितीय स्थान: कुमारी असफिया खान, कक्षा 11वीं, कचहरीपारा
雷 तृतीय स्थान: कुमारी निशा साहू, कक्षा 12वीं, पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, सिग्नल चौक
निबंध प्रतियोगिता परिणाम:
磊 प्रथम स्थान: पुखराज साहू, कक्षा 12वीं, कचहरीपारा स्कूल
賂 द्वितीय स्थान: बेबो चंद्रवंशी, कक्षा 11वीं, पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, सिग्नल चौक
雷 तृतीय स्थान: नौशिन निशा, कक्षा 10वीं, कचहरीपारा स्कूल
विजेता छात्र–छात्राओं को रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, उप निरीक्षक श्री अजयकांत तिवारी एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.पी. सिंह द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्य श्री जितेंद्र जांगड़े, सुश्री हर्षिता तंबोली, श्री मार्तण्ड राजपूत एवं श्री गजेंद्र पांडे, विद्यालय के शिक्षकगण, पुलिस विभाग के अधिकारी–कर्मचारी तथा विभिन्न स्कूलों से आए बड़ी संख्या में प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने वाला रहा, बल्कि पुलिस के योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है।



