महाशिवरात्रि पर ग्राम कामठी में भव्य आयोजन, पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग 151 पार्थिव शिवलिंगों पर होगा सामूहिक रुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी को पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम कामठी के स्कूल मैदान में भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में 151 पार्थिव शिवलिंगों की स्थापना कर हजारों विवाहित जोड़े एवं श्रद्धालु एक साथ विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक करेंगे।
इस आयोजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंजीयन कराया है। इच्छुक श्रद्धालु अपने नजदीकी जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) से पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। रुद्राभिषेक के पश्चात विधि-विधान से पार्थिव शिवलिंगों का प्रवाह संस्कार किया जाएगा।
🎶 भजन संध्या और महाप्रसादी का भी आयोजन
कार्यक्रम में भंडारा एवं महाप्रसादी के साथ छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक अनुराग शर्मा द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय होगा।
🚩 सनातन संस्कृति के संवाहक प्रयास
विदित हो कि विधायक भावना बोहरा निरंतर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सनातन परंपराओं के संरक्षण में सक्रिय रही हैं। सावन माह में प्रतिवर्ष अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की जाती है।
गत वर्ष उन्होंने माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कठिन कांवड़ यात्रा पूर्ण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की थी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु सहभागी बने।
🗣️ विधायक का संदेश
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह आयोजन श्रद्धा, आस्था, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संगम होगा। उन्होंने पंडरिया विधानसभा की जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।
ग्राम कामठी में होने जा रहा यह सामूहिक रुद्राभिषेक क्षेत्र में भक्ति, एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का नया संदेश देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!