पंडरिया में विकास की रफ्तार तेज़: विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ के सड़क व अधोसंरचना कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विकास अब ज़मीन पर साफ़ नज़र आने लगा है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और केंद्र-राज्य की डबल इंजन सरकार की योजनाओं के प्रभाव से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम रैतापारा एवं कुम्ही में विधायक भावना बोहरा ने ₹8 करोड़ 44 लाख 37 हजार की लागत से सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा आंगनबाड़ी व सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत
ML-05 मेन रोड से रैतापारा (7.50 किमी) तक सड़क निर्माण हेतु ₹5 करोड़ 8 लाख 91 हजार,
रेहुंटा से कुम्ही (पंडरिया) 4.86 किमी सड़क निर्माण हेतु ₹3 करोड़ 13 लाख 77 हजार की लागत से कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
साथ ही ग्राम कुम्ही में ₹11 लाख 69 हजार की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन तथा ₹10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।

इन परियोजनाओं से पुतकी कला, पलानसरी, रैतापारा, कुम्ही, धोबघट्टी एवं रेहुंटा सहित आसपास के सैकड़ों गांवों को पक्की एवं बारहमासी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण अधोसंरचना को मज़बूती मिल रही है। सड़कों के निर्माण से दूरस्थ गांव मुख्यधारा से जुड़ेंगे, वहीं आंगनबाड़ी एवं सामुदायिक भवन बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के लिए सशक्त आधार प्रदान करेंगे।
उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है कि विकास की रोशनी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे। हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी गांव विकास से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे, जनपद सदस्य श्रीमती सुमन चंद्रवंशी, श्रीमती रानी चंद्रवंशी, श्री रविशंकर चंद्रवंशी, पांडातराई मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीपपुरी गोस्वामी, महामंत्री श्री भागीरथी साहू, सरपंच श्रीमती रूखमणी चंद्रवंशी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!