कबीरधाम जिले के पंडरिया में थाना पंडरिया के सामने महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर परिसर में रखी 3 दान पेटियों के ताले तोड़कर करीब 2 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।
घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज ने पुलिस को सूचित किया। चोरी की इस वारदात को लेकर जैन समाज में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि जब पुलिस थाना के ठीक सामने स्थित मंदिर भी सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है।
इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्त पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है



