7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज मामले में बड़ी कार्रवाई, जिला विपणन अधिकारी निलंबित

कवर्धा जिले में सामने आए 7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। मामले को लेकर मीडिया में कथित रूप से गलत व भ्रामक बयान देने पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित ने कड़ा कदम उठाया है।
आदेश पत्र के अनुसार, जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, मुख्यालय नवापारा (अटल नगर) रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।
‘धान दिमक और चूहे खा गए जैसे बयान मीडिया में आने के बाद यह मामला प्रदेशभर में सुर्खियों में रहा।
बयान को लेकर विपक्ष ने भी सरकार और प्रशासन को घेरा, जिसके बाद जांच और कार्रवाई तेज हुई।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अनधिकृत बयान से संघ, शासन और जिला प्रशासन की छवि धूमिल हुई।
निलंबन अवधि में संबंधित अधिकारी का मुख्यालय जिला विपणन कार्यालय बिलासपुर निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
धान शॉर्टेज प्रकरण में यह अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे पूरे प्रदेश के विपणन अमले में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!