यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव बना संस्कृति, प्रतिभा और अनुशासन का भव्य उत्सव

यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, कवर्धा में आयोजित वार्षिक उत्सव (Annual Day Celebration) अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं सांस्कृतिक रंगों के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आकर्षक नृत्य एवं मधुर गीत प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री मन्नू चंदेल, ब्यूरो चीफ, नवभारत की गरिमामयी उपस्थिति रही, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सतीश तंबोली, ब्यूरो चीफ, ज़ी न्यूज़, कवर्धा ने की।

विशेष अतिथियों के रूप में श्री प्रदीप गुप्ता, ब्यूरो चीफ, न्यूज़ 24, कवर्धा;
श्री मो. रियाज़ अत्तारी, एडिटर इन चीफ, सी.जी. दैनिक क्लिक एंजेल न्यूज़ तथा
श्री मो. महबूब खान, ब्यूरो चीफ, ईटीवी न्यूज़, कवर्धा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विद्यालय परिवार की ओर से श्री अमजद खान, डायरेक्टर;
श्री पियूष महोबे, प्राचार्य एवं
सुश्री सारिका पांडे, एडमिनिस्ट्रेटर, यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, कवर्धा ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।


इसके अतिरिक्त श्री अनूप श्रीवास्तव, प्राचार्य, यूनिक कॉलेज ऑफ आईटी, कवर्धा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और ऊँचाइयों तक पहुँचाया

अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सराहना करते हुए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। सभी अतिथियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह वार्षिक उत्सव अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं स्मरणीय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!