कवर्धा जिले के पोंडी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम राम्हेपुर स्थित शासकीय हाई स्कूल में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर स्कूल का मुख्य ताला तोड़कर भीतर घुसे और वहाँ से लैपटॉप, कैमरा, डीबीआर (DVR) सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
चोरों ने स्कूल कार्यालय में रखी आलमारी को भी खंगाल डाला, जिसमें रखे महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज भी गायब बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी सुबह स्कूल खुलने पर मिली, जिसके बाद प्राचार्य द्वारा पोंडी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर का मुआयना किया। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है तथा चोरों की तलाश और मामले की छानबीन जारी है।
सरकारी स्कूल में चोरी,लैपटॉप, कैमरा,दस्तावेज, डीबीआर (DVR) सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए चोर


