छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कवर्धा इकाई की जिला कार्यकारिणी के प्रथम चरण का गठन कर दिया गया है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी की अनुशंसा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आकाश आहूजा तथा प्रदेश मंत्री श्री अतुल देशलहरा की सहमति से जिला अध्यक्ष श्री दिनेश जैन द्वारा की गई हैं।
प्रथम चरण में संगठन को मजबूती देने हेतु अनुभवी एवं सक्रिय व्यापारियों को प्रमुख दायित्व सौंपे गए हैं। इस दौरान सूर्यप्रकाश केसरी को महामंत्री एवं द्वारिका गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
🔹 संरक्षक के रूप में श्री महावीर जैन, श्री कुलवंत सिंह सलूजा, श्री त्रिलोक सिंह मुटरेजा एवं श्री निर्मल माहेश्वरी को दायित्व सौंपा गया है।
🔹 सलाहकार मंडल में श्री गौतम श्रीश्रीमाल, श्री गौतम जी लुनिया एवं श्री राजा पात्रो शामिल हैं।
🔹 उपाध्यक्ष पद पर श्री अमित बरड़िया एवं श्री प्रभु राजपुरोहित नियुक्त किए गए हैं।
🔹 मंत्री के रूप में श्री मनोज ठाकुर एवं श्री विनोद कटारिया को जिम्मेदारी दी गई है।
🔹 मीडिया प्रभारी की भूमिका श्री अजय लुनिया, श्री नवदीप सिंह चावला “सोनू”, श्री विकास केशरवानी एवं श्री छबेंन्द्र गुप्ता निभाएंगे।
🔹 विभिन्न क्षेत्रों के लिए जोन प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें कवर्धा, पिपरिया, पांडातराई, लोहारा, बोड़ला एवं पोंडी शामिल हैं।
🔹 कानूनी सलाहकार के रूप में श्री पंकज जैन को मनोनीत किया गया है।
इसके साथ ही अनुशासन समिति, नगर पालिका एवं खाद्य विभाग समन्वय समिति तथा कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई है।
इस अवसर पर जिले के व्यापारियों ने नवगठित कार्यकारिणी पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। व्यापारियों को उम्मीद है कि नई टीम के नेतृत्व में चेम्बर संगठन और अधिक सक्रिय होकर व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी रूप से कार्य करेगा।


