विधायक भावना बोहरा ने 19.49 करोड़ की लागत से 6 सड़कों का किया भूमिपूजन, ग्रामीण अंचलों को मिली नई कनेक्टिविटी

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई दिशा देते हुए विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से ग्रामीण अंचलों को बड़ी सौगात मिली है। आज उन्होंने 19 करोड़ 49 लाख 12 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 6 बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत दी। इन सड़कों के निर्माण से गांव-गांव की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत
माकरी–पटुवा मार्ग का निर्माण ₹5.85 करोड़
दामापुर–बहबलिया मार्ग ₹3.08 करोड़
हथमुड़ी–कोलेगांव मार्ग ₹4.76 करोड़
कुंडा–माकरी (पंडरिया) ₹2.15 करोड़
कुंडा–सेन्हाभांठा ₹1.69 करोड़
सेन्हाभांठा–महका मार्ग ₹1.93 करोड़
की लागत से किया जाएगा।


इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “गांवों को सशक्त किए बिना प्रदेश और देश का समग्र विकास संभव नहीं है। मजबूत सड़कें किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के लिए विकास की जीवनरेखा हैं।”
उन्होंने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, कृषि, व्यापार और लघु उद्योगों को नई गति मिलेगी तथा शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र में बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में लगातार विस्तार हो रहा है।
विधायक बोहरा ने बताया कि बीते दो वर्षों में पंडरिया विधानसभा को कई ऐतिहासिक सौगातें मिली हैं, जिनमें
नवीन महाविद्यालय की स्थापना
रणवीरपुर एवं पांडातराई में उप तहसील
पीएम जनमन योजना से पक्की सड़कें व पीएम आवास
राष्ट्रीय राजमार्ग 130A के मरम्मत हेतु ₹20 करोड़
100 सीटर कन्या छात्रावास
हरिनाला से बिशेसरा पुल तक फोरलेन चौड़ीकरण हेतु ₹13 करोड़ की स्वीकृति
शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि “जनता के सुझावों और मार्गदर्शन से विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है और पंडरिया को एक सशक्त, आत्मनिर्भर विधानसभा बनाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!