आरएसएस शताब्दी वर्ष पर कवर्धा के जमात मंदिर में भव्य हिन्दू सम्मेलन, सनातन संस्कृति व सामाजिक समरसता का दिया संदेश

कवर्धा। नगर की वीर सावरकर बस्ती (क्रमांक पांच) स्थित जमात मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू जागरण को नई ऊर्जा व चेतना प्रदान करना तथा सनातन संस्कृति, धर्म और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा। बस्तीवासियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
सम्मेलन में साहू समाज के जिला अध्यक्ष पतिराम साहू, ठाकुर समाज के अध्यक्ष चंदू ठाकुर, डॉ. कपिल चंद्रवंशी, पार्षद श्रीमती मनीषा अनिल साहू (वार्ड 20), राजू पांडे (वार्ड 21), श्रीमती रेखा हरीश साहू (वार्ड 23), अजय ठाकुर (वार्ड 22), श्रीमती किरण केशरीचंद सोनी (वार्ड 19) सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
निर्मोही अखाड़ा के संत महंत देवनाथ दास शास्त्री ने हिन्दू धर्म व अध्यात्म पर सारगर्भित प्रवचन देते हुए सनातनी समाज को आशीर्वचन प्रदान किया। मुख्य वक्ता हलधरनाथ योगी, सामाजिक वक्ता शेखर बख्शी एवं मातृशक्ति वक्ता कृतिका सिंह ने पंच परिवर्तन—स्वाधारित जीवन, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्यबोध, शिष्टाचार तथा पर्यावरण संरक्षण—पर विचार रखे और समयानुकूल राष्ट्रहित में सकारात्मक परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सावरकर बस्ती निवासी वीर कारसेवक सुशील तिवारी, अश्वनी सिंह ठाकुर एवं कमलेश मिश्रा का तिलक कर, प्रतीकात्मक सम्मान स्वरूप श्रीफल व भगवा वस्त्र भेंट किए गए। भारत माता की सामूहिक आरती के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
कार्यक्रम की सफलता में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति में सुशील तिवारी, सागर सिंह राजपूत, सचिन श्रीवास्तव, प्रभू राजपुरोहित, कुशाल सिंह ठाकुर, मनोज ठाकुर, अजित पात्रों, दिलीप सोनी, नंदकिशोर सोनी, दीपक ठाकुर, सूर्यकांत सोनी, भूपेंद्र सिंह, तरुण साहू, नेम सिंह एवं विश्वजीत सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!