कबीरधाम 19 दिस. अपने क्षेत्र के दौरे पर निकलीं विधायक भावना बोहरा ने इंसानियत और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। पांडातराई थाना अंतर्गत गड़ई चौक के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के दौरान उन्होंने बिना समय गंवाए अपना काफिला रुकवाया और घायलों की मदद के लिए स्वयं आगे आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे। विधायक भावना बोहरा की नजर जैसे ही उन पर पड़ी, उन्होंने तुरंत काफिला रुकवाया और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। दुर्भाग्यवश, हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विधायक भावना बोहरा ने मानवीय संवेदना का परिचय दिया। उन्होंने मृतक को अपनी फॉलो गाड़ी में भिजवाया, वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण घायल का तुरंत उपचार शुरू हो सका, जिससे उसकी जान बचाने की उम्मीद बढ़ गई।
इस पूरे घटनाक्रम में विधायक भावना बोहरा ने यह साबित कर दिया कि जनप्रतिनिधि केवल पद तक सीमित नहीं होते, बल्कि संकट की घड़ी में आम नागरिकों के साथ खड़े रहना ही सच्ची जनसेवा है। स्थानीय लोगों ने उनके इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नेता समाज में विश्वास और उम्मीद जगाते हैं।
विधायक भावना बोहरा का यह कदम न सिर्फ इंसानियत की मिसाल है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि एक छोटी-सी तत्परता और संवेदनशीलता किसी की जिंदगी बचा सकती है। देखे वीडियो
मानवता की मिसाल बनीं विधायक भावना बोहरा, सड़क हादसे में घायलों की मदद कर बचाई जान, अपने स्वयं के वाहन से पहुंचाई अस्पताल


