छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में विकास के कार्यों को नई दिशा मिली है। पंडरिया विधानसभा भी इससे अछूता नहीं है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत पंडरिया क्षेत्र में 57.400 किलोमीटर लंबाई की 27 नई सड़कों के निर्माण हेतु 55 करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपये की स्वीकृति मिलने पर विधायक भावना बोहरा ने केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि जनविश्वास, जनसहयोग और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।
विधायक बोहरा ने कहा कि—
“सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि समग्र विकास की रीढ़ होती है। भाजपा सरकार का लक्ष्य घोषणा नहीं, धरातल पर विकास की ठोस तस्वीर प्रस्तुत करना है।”
उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से
- किसानों की फसलों के परिवहन में तेजी आएगी,
- ग्रामीण बाज़ारों तक पहुंच आसान होगी,
- शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी,
- रोजगार, व्यापार और सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी।
यह स्वीकृति पंडरिया विधानसभा के भविष्य को मजबूत करेगी और क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार करेगी। इसके पूर्व भी क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना कार्य जारी हैं।

भावना बोहरा ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार हर गाँव तक पक्की सड़क पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। यह सड़कें सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीणों के बेहतर भविष्य की नींव हैं।
पंडरिया विधानसभा में बनने वाली 27 सड़कों की सूची
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निम्न मार्गों का निर्माण होगा—
देवसरा–पंडरीपथरा, सोमनापुर–मोतेसरा, भटरुसे–पथर्री कंझेटी, बोहिल–झूमर, भेलकी मुख्य मार्ग–चुलटोला बाह्य बदनाटोला, बांगर–कोटनापानी, बांगर–धारटोला, देवानपटपर–चिकलापानी, बिरहुलडीह–करालु, महिडबरा–नवापारा, बांगर–आरुगटोला, दमगढ़–लुढुटोला–चारभाठा, दमगढ़–महुआपानी, बोहिल–फिफलीपानी, केसरमड़ा–गंडसरई, भैंसाडबरी–बंदराटोला, भेदरागढ़–भेदरागढ़ बैगापारा, डालामोहा–पिपराकछार, जखना–धोबे, दमगढ़–लुढुटोला, बदना मार्ग–कारीढाप, बिरहुलडीह–लिफडी, अमनिया बारटोला–ढुलढुली–डोकरीगठिया, छिंदीडीह–टिकराटोला, कांदावानी–डेंगुरजाम–अमनिया, पैलपार–गोरखपुरखुर्द, पेंड्रा–पावले।
कुल लंबाई: 57.400 किमी
कुल लागत: ₹55 करोड़ 23 लाख 97 हजार


