रायगढ़। उत्तम मेमोरियल कॉलेज में आज तकनीक, नवाचार और रचनात्मकता का अद्भुत संगम तब देखने को मिला, जब कॉलेज परिसर में “Computer Hardware Exhibition 2025” का भव्य आयोजन किया गया। IQAC और कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में चेयरमैन श्री गौतम चौधरी, डायरेक्टर श्री संजय चौधरी, प्रिंसिपल डॉ. गोमती सिंह, सीनियर अकाउंटेंट श्री अम्बुज प्रकाश महथा, IQAC Head श्री गोपाल श्रीवास, Academic Head श्री अरुण पांडे, HOD श्री अनाथ महथा, तथा विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री रविन्द्र कुमार, श्री संदीप कुमार साहू, श्री दिग्पाल यादव एवं श्री लखन मलाकार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह ने दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों और स्टाफ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों में कंप्यूटर के आंतरिक घटक, हार्डवेयर डिवाइस, स्टोरेज सिस्टम, नेटवर्किंग इक्विपमेंट, तथा PC Assembly जैसे विषय प्रमुख रहे। छात्रों ने इन तकनीकों की कार्यप्रणाली, महत्त्व और उपयोग को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से समझाया।
प्रमुख प्रेज़ेंटर—आशुतोष आदित्य, खुशबू बैरागी, खीलेश कुमार सिदार, लिशा गोस्वामी, हर्ष बांसोद, पूजा सिदार, पुष्पेंद्र सिंह सिदार, रोहन साहू, रचना सिंह, शैलाश बारिक, विजय प्रकाश चौहान, सुकैश शरण गुप्ता, रोमा साहू, सुमिता टोप्पो, राम कुमार यादव, अवनीश चेलकार, अनुपमा मेहर, मनमोहन यादव, योगेश पटेल, निलेश प्रधान, सूरज पटेल, खरीना खड़िया और शुभम पटेल—ने अपने उत्कृष्ट तकनीकी ज्ञान और प्रस्तुतीकरण कौशल से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रिंसिपल डॉ. गोमती सिंह ने सभी प्रेज़ेंटर छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अतिथियों ने इस आयोजन को कॉलेज की तकनीकी दक्षता और छात्रों की प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
अंत में सभी मुख्य अतिथियों एवं प्राचार्य महोदय ने IQAC, कंप्यूटर विज्ञान विभाग और आयोजन समिति को सफल, अनुशासित और प्रभावशाली कार्यक्रम के लिए बधाई दी।



