पीएम श्री स्कूल जेएनवी कबीरधाम में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी: नवाचार और वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन


पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कबीरधाम में शुक्रवार को विज्ञान और नवाचार का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ विद्यालय द्वारा भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान क्षमता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने अनूठे विज्ञान मॉडल, प्रयोग और नवाचार प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों, शिक्षकों और अन्य विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं को प्रभावित किया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सहायक संचालक शिक्षा श्री यू. आर. चंद्राकर ने विद्यार्थियों के मॉडलों का निरीक्षण कर उनकी सराहना की और कहा कि “वैज्ञानिक सोच जीवन को सरल, तार्किक और व्यवहारिक बनाती है। विद्यार्थियों को इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”

विशेष अतिथियों में

एमआईएस प्रशासक एस. के. यदु

उप संचालक कृषि अमित कुमार मोहंती

डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर कृषि सुशील कुमार वर्मा

सीजीआईटी प्राचार्य विमल सिंह बिंद

डीआईईटी से श्री नेताम एवं भारत भूषण शर्मा
शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन शुभम गर्ग (पीजीटी बायोलॉजी) एवं सुश्री विनिता देवांगन (टीजीटी साइंस) द्वारा उत्कृष्ट रूप से किया गया। विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा मॉडलों का मूल्यांकन किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी की विशेषता यह रही कि ईएमआरएस, केन्द्रीय विद्यालय (जेटी), गुरुकुल एवं डीपीएस कबीरधाम जैसे प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम का भ्रमण कर नई तकनीकी जानकारियाँ प्राप्त कीं।

समग्र रूप से यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, नवाचार और अनुसंधान संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रभावशाली और सफल पहल सिद्ध हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!