कुसूमघटा में पुलिस की दबिश: ताश-पत्ती के जुए से 1.06 लाख रुपये जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चल रही विशेष मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुसूमघटा में ताश-पत्ती पर जुआ खेल रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी पोड़ी की टीम ने 24 नवम्बर 2025 को पतासाजी एवं जुआ के विरुद्ध रेड की कार्रवाई की।

मिली गुप्त सूचना, मौके पर दबिश

मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुसूमघटा में कुछ लोग ताश-पत्ती पर रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस पार्टी को देखकर कुछ जुआरी भाग निकले, लेकिन दो आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • मुकेश वर्मा (30 वर्ष) पिता प्रहलाद वर्मा
  • बाल्मिकी वर्मा (42 वर्ष) पिता तुकाराम वर्मा
    (निवासी – कुसूमघटा, चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम)

जब्त सामग्री

  • 1,06,900 नगद
  • 52 ताश पत्तियां
  • एक प्लास्टिक बोरी

संपूर्ण सामग्री को पुलिस ने मौके पर ही ज़ब्त कर कब्जे में लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!