खरीफ वर्ष 2025 में किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब किसान 19 से 25 नवंबर तक तहसील कार्यालय में जाकर धान बिक्री हेतु नवीन पंजीयन और पंजीकृत फसल रकबे में संशोधन करवा सकेंगे।
पहले यह प्रक्रिया 01 जुलाई से 31 अक्टूबर तक निर्धारित थी, लेकिन कई किसानों के पंजीयन व रकबा संशोधन शेष रहने के कारण शासन ने एक सप्ताह का अतिरिक्त अवसर प्रदान किया है। यह सुविधा एकीकृत किसान पोर्टल के तहसील लॉगिन में उपलब्ध रहेगी।
✔ कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी तहसीलदारों व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशानुसार सभी किसानों की प्रक्रियाएं समय पर और सुगमता से सुनिश्चित की जाएं।
📞 टोल फ्री नंबर पर मिलेगा तुरंत समाधान
यदि पंजीयन या तकनीकी समस्या आए तो—
एग्रीस्टेक हेल्पडेस्क: 1800-233-1030
धान खरीदी संबंधी अन्य समस्याओं हेतु—
खाद्य विभाग हेल्पलाइन: 1800-233-3663


