पैसे के लेन-देन की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला पाण्डातराई पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, धारदार चाकू जप्त

अपराध क्रमांक: 157/2025 | धारा: 109, 296, 351(3), 118(1) BNS

🔹 पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला

पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में ग्राम परसवारा निवासी आरोपी सोनू उर्फ केशरी चंद्रवंशी ने धारदार चाकू से युवक पर हमला कर गंभीर चोटें पहुँचाई। घटना 15 अक्टूबर 2025 की है, जब पीड़ित धर्मेंद्र चंद्रवंशी (25) अपने साथियों के साथ दुर्गा मंदिर के पीछे बैठा था। तभी आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला किया, जिससे उसके चेहरे, गर्दन, हाथ और पीठ पर गहरे घाव आए।

पीड़ित को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाण्डातराई और फिर जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती किया गया, जहाँ वह 15 से 18 अक्टूबर तक उपचाररत रहा।

🔹 फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। महिला संबंधी गंभीर प्रकृति के अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर आरोपी की खोज तेज की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पीएससी पंकज पटेल तथा एसडीओपी बोडला अखिलेश कुमार कौशिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला एवं टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया।

🔹 धारदार चाकू बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किया गया।
आज दिनांक 18.11.2025 को 15:10 बजे आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

🔹 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

  • निरीक्षक — कमलाकांत शुक्ला
  • उप निरीक्षक — उमा उपाध्याय
  • प्रधान आरक्षक — राधेलाल चंद्रवंशी
  • आरक्षक — मारतंग चंद्रवंशी, शिवा, पुरुषोत्तम

इन सभी का प्रकरण की सफलता में विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!