अंतर्राष्ट्रीय मंच पर छाया छत्तीसगढ़ का पंथी नृत्य कलाकार रामाधार बंजारे को मुख्यमंत्री स्वेच्छा मद से 5 लाख का सम्मान

कबीरधाम जिले के ग्राम कान्हाभैरा के प्रतिभावान कलाकार रामाधार बंजारे ने मिस्र में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में पंथी नृत्य के माध्यम से भारत और छत्तीसगढ़ की अद्भुत सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है। उनके इस उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री स्वेच्छा मद से 5 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने उन्हें चेक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की कला को प्रतिष्ठा दिलाने वाले कलाकार राज्य की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी, अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, श्रीमती शिल्पा देवांगन सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री रामाधार बंजारे ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है और वे आगे भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

🌟 छत्तीसगढ़ी लोककला की अंतर्राष्ट्रीय गूंज

मिस्र में 13 से 25 फरवरी तक आयोजित इस महोत्सव में पंथी, कर्मा और बस्तर के पारंपरिक नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेमेतरा, कबीरधाम, कोरबा, जशपुर, मुंगेली और राजनांदगांव के प्रतिभागी कलाकारों ने अपने कौशल से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को विश्व पटल पर मजबूती प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!