बाल दिवस पर सहरसी पहल: थाना स. लोहारा ने बच्चों को अपराध जागरूकता की दी महत्वपूर्ण सीख

बाल दिवस के विशेष अवसर पर थाना स. लोहारा द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को बाल अपराध, साइबर ठगी, तथा यातायात नियमों के पालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

🔹 गुड टच – बैड टच की दी महत्वपूर्ण जानकारी
वर्तमान में बढ़ते अपराधों को देखते हुए, छात्राओं एवं छात्रों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से बताया गया, जिससे वे स्वयं को सुरक्षित रख सकें।

🔹 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
बच्चों को चाइल्ड लाइन 1098, डायल 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण टोल-फ़्री नंबरों का उपयोग एवं महत्व समझाया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा द्वारा बच्चों को थाना का भ्रमण कराया गया तथा पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

इसके साथ ही बच्चों को POCSO एक्ट, JJ एक्ट, साइबर सुरक्षा के उपायों तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

यह कदम थाना स. लोहारा द्वारा अपराधों के विरुद्ध निरंतर चल रही जागरूकता पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!