कवर्धा में पुराने बायपास मार्ग का डामरीकरण कार्य प्रारंभ— यातायात के लिए अस्थायी मार्ग परिवर्तन लागू

जिला मुख्यालय कवर्धा में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं सड़क संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुराने बायपास मार्ग (मिनीमाता चौक से रायपुर तिराहा) का डामरीकरण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्य शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम व सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस संबंध में कलेक्टर, जिला कबीरधाम ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन) का आदेश जारी किया है, जो 30 नवम्बर 2025 तक प्रभावशील रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार —
🚛 जबलपुर-मंडला दिशा से बेमेतरा होकर रायपुर-दुर्ग जाने वाले भारी वाहनों को पोंडी से पंडरिया-मुंगेली मार्ग से संचालित किया जाएगा।
🚗 वहीं रायपुर-बेमेतरा, दुर्ग एवं राजनांदगांव से जबलपुर दिशा की ओर जाने वाला यातायात पूर्ववत अपने निर्धारित मार्ग से ही चलेगा।

निर्माण अवधि में कबीरधाम पुलिस द्वारा संपूर्ण यातायात व्यवस्था की सतत निगरानी की जाएगी। साथ ही, निर्माण एजेंसी द्वारा प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रण, संकेत बोर्ड एवं मार्गदर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।

कबीरधाम पुलिस की अपील:
नागरिक डामरीकरण कार्य के दौरान असुविधा से बचने हेतु केवल निर्धारित मार्गों का उपयोग करें, पुलिस के निर्देशोंयातायात संकेतों का पालन करें तथा शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!