कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अन्य राज्य से आ रहे अवैध धान परिवहन पर लगा ब्रेक

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। थाना चिल्फी पुलिस ने चेकपोस्ट पर वाहन क्रमांक UP-90-T-7437 को रोककर जांच की, जिसमें लगभग 212.250 क्विंटल धान लदा हुआ पाया गया।

वाहन चालक राजा भैया पिता विजय बहादुर अहिरवार, निवासी ग्राम हीरापुर, थाना ब्रजपुर, जिला पन्ना (म.प्र.) से पूछताछ में दस्तावेज संदिग्ध पाए गए और वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। चालक ने बताया कि धान को बाघरमऊ मण्डी, जिला बहराईच (उ.प्र.) से लोड कर राजनांदगांव (छ.ग.) ले जाया जा रहा था।

अवैध परिवहन की आशंका पर तत्काल खाद्य विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही खाद्य निरीक्षक अमित कुमार द्विवेदी (बोड़ला), विरेन्द्र पोर्ते (कवर्धा) एवं हिमांशु केशरवानी (पंडरिया) मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ मिलकर जप्ती एवं पंचनामा की कार्रवाई की।

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, आरक्षक पंकज यादव, सुनील मेरावी, संतोष साहू, मोह. इरफान, आशु तिवारी एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले की सीमाओं पर लगातार कड़ी जांच एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके और जिले में कानून व्यवस्था व खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!