भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम और समर्पण ही पार्टी की असली शक्ति : विधायक भावना बोहरा “दिवाली मिलन समारोह में बोहरा ने किया कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन, कहा — आप ही पार्टी की शक्ति हैं”

पंडरिया। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना ही पार्टी और संगठन की असली शक्ति है। हाई स्कूल मैदान पोलमी, पंडरिया में आयोजित विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इसलिए बनी है क्योंकि इसके कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करते हैं।

देखे कार्यक्रम की झलकियां।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रक्षा, विज्ञान, अंतरिक्ष और स्वदेशी उत्पादों के क्षेत्र में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बोहरा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक नीति नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की मूल भावना है।

देखे मीडिया बाईट

विधायक बोहरा ने बताया कि पंडरिया विधानसभा में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं — सुतियापाट नहर विस्तारीकरण, हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास, उप तहसील कार्यालयों की स्थापना, पीएम जनमन योजना से सड़कों व आवासों का निर्माण, 20 करोड़ की लागत से नगर सड़कों की मरम्मत और 4 लेन सड़क की सौगात क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

समारोह में 2500 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों के साथ गायक सुनील सोनी और उनकी टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसमें कार्यकर्ता दीपावली के उल्लास में झूमते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!